15 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1988 में आज ही के दिन नासा ने स्पेस वीइकल एस-213 लॉन्च किया था। 1896 में आज ही के दिन जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी में 22,000 लोगों की मौत हो गई थी।
1947 में आज ही के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की थी। 1954 में 15 जून को ही यूरोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ था।
15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 - आज ही के दिन आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की स्थिति देखी थी।
- 2006 - 15 जून को ही भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया था।
- 2005 - 15 जून को ही जमैका के आसफा पावेल ने एथेंस में 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर की दौड़ लगा कर नया विश्व रिकार्ड बनाया था।
- 2004 - आज ही के दिन ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली थी।
- 2002 - कनाडा के हैलीफ़ेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू।
- 2001 - आज ही के दिन शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया था।
- 1999 - लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति।
- 1997 - आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
- 1994 - 15 जून को ही इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।
- 1988 - आज ही के दिन नासा ने स्पेस वीइकल एस-213 लॉन्च किया था।
- 1982 - आज ही के दिन फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के सामने घुटने टेके थे।
- 1947 - आज ही के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की थी।
- 1908 - 15 जून को ही कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई थी।
- 1896 - आज ही के दिन जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ली थी।
15 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1995 - मनिका बत्रा - राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टेबल टेनिस सितारों में से एक हैं।
- 1976 - नंदीगम सुरेश - आंध्र प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
- 1964 - जी. किशन रेड्डी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1953 - कंभमपति हरिबाबू - भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनेता हैं।
- 1950 - लक्ष्मी मित्तल - भारतीय उद्योगपति।
- 1937 - अण्णा हज़ारे - गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले एक समाजसेवक।
- 1932 - ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर - भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।
- 1929 - सुरैया - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका
- 1917 - सज्जाद हुसैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
- 1912 - श्रीमन्नारायण अग्रवाल - प्रसिद्ध साहित्यकार और जमनालाल बजाज के जमाई थे।
- 1911 - के. के. हेब्बार - प्रसिद्ध भारतीय कलाकार थे।
- 1899 - देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।
- राजेन्द्र सिंहजी जडेजा - भारतीय थल सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष थे।
- 1884 - तारकनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
15 जून को हुए निधन
- 2017 - प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती - भारत के भूतपूर्व 17वें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 1979 - आज ही के दिन प्रसिद्ध कवि, लेखक, और संपादक उउर एस परमेस्वार अय्यर का निधन हुआ था।
- 1878 - शिव दयाल साहब - दीक्षित हिन्दू संप्रदाय 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक।