18 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1946 में आज ही के दिन डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था। 1940 में 18 जून के दिन ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना हुई थी।
18 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2009 - आज ही के दिन नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा था।
- 2008 -
- केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की। भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए। फ़ार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया।
- वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
- 2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया। दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
- 2003 - आज ही के दिन गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस को लांच किया था।
- 2001 - 18 जून के दिन ही तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया था।
- 1999 - आज ही के दिन लंदन में पेयजल समझौते पर साइन हुए थे।
- 1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
- 1991 - 18 जून के दिन ही कोई पूर्ण बहुमत न होने के बावजूद कांग्रेस लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी।
- 1987 - आज ही के दिन एम.एस.स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला था।
- 1980 - 18 जून के दिन शकुंतला देवी ने दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया था।
- 1979 - आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा साल्ट-द्वितीय’ समझौते पर वियना में साइन किए थे।
- 1956 - 18 जून के दिन ही हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ था।
- 1946 - आज ही के दिन डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
- 1940 - 18 जून के दिन ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना हुई थी।
- 1837 - आज ही के दिन स्पेन ने नया संविधान अपनाया था।
18 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1992 - गोड्डेति माधवी - भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश की महिला राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
- 1958 - होमी डैडी मोतीवाला - नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।
- 1931 - के एस सुदर्शन - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
- 1899 - दादा धर्माधिकारी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
- 1887 - अनुग्रह नारायण सिन्हा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
- 1931 - फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो - ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति।
- 1922 - 18 जून के दिन ही फ्रांसीसी पियानोवादक क्लॉड हेलफ़र का जन्म हुआ था।
- 1921 - पी. वेंकटसुब्बैया - बिहार और कर्नाटक के राज्यपाल रहे थे।
- 1852 - सी. विजय राघवा चारियर - प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
- 1817 - जंगबहादुर - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री।
18 जून को हुए निधन
- 2021 - मिलखा सिंह - भारत के ऐसे प्रसिद्ध धावक थे जिन्हें लोग 'फ्लाइंग सिक्ख' के नाम से जानते हैं।
- 2005 - आज ही के दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टेस्ट बल्लेबाज मुश्ताक अली का निधन हुआ था।
- 2002 - नसीम बानो - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री
- 2009 - अली अकबर ख़ाँ - प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
- 1993 - युधवीर सिंह - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, जानेमाने राजनीतिज्ञ और होम्योपैथी के चिकित्सक थे।
- 1974 - सेठ गोविन्द दास - सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार थे।
- 1974 - जॉर्जी ज़ुकोव - सोवियत संघ के रक्षामंत्री थे।
18 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव